Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: दोस्तों मध्य प्रदेश में 70% से भी ज्यादा आबादी की आजीविका खेती पर निर्भर है। मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा उगाया गया अनाज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया खाती है। इसके फलस्वरूप बड़े किसान तो अपना जीवन व्यापन अच्छे ढंग से कर पाते हैं, लेकिन छोटे किसान इतनी मेहनत के बावजूद भी आर्थिक तौर पर इतने समृद्ध नहीं हो पाते हैं, जिससे उनका रहन-सहन अच्छे से हो सके।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश सरकार ने इस समस्या को समझते हुए छोटे किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना में पात्र किसानों को 6000 रुपए हर साल दिए जाते हैं। तो दोस्तों, आज के इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, और कैसे इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 22 सितंबर 2020 को की गई थी। इस योजना के तहत छोटे किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह 6000 रुपए किसानों को प्रत्येक वर्ष 2000 रुपए की 3 किस्तों में प्रदान किए जाते हैं।

सरकार द्वारा इस योजना की प्रथम किस्त अप्रैल माह से जुलाई माह, दूसरी किस्त अगस्त माह से दिसंबर माह और तीसरी किस्त दिसंबर माह से मार्च माह के मध्य भेजी जाती है, जो किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए किसनों को ऑनलाइन आवेदन करने होते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आजीविका में सुधार करना है। इसके तहत सरकार किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उनकी खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। साथ ही, यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें :

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता।

दोस्तों इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकार ने सभी उम्मीदवारो के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं -

  • आवेदक किसान मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत पहले से ही पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास भूमि संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Apply हेतु दस्तावेज।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र,
  • भूमि संबंधित दस्तावेज,
  • बैंक पासबुक,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana आवेदन प्रक्रिया।

  • सबसे पहले आपको सरकार द्वारा शुरू की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां आपको New Farmer Registration पर Click करना है।
  • उसके बाद, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको Rural Farmer Registration पर Click करना है और अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको Urban Farmer Registration पर Click करना है।
  • अब आपको अपना राज्य चुनकर मोबाइल नंबर और OTP डालकर Verify Aadhar OTP पर Click करना है।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है और Add पर Click करना है।
  • अब आपको अपनी भूमि संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है और दस्तावेजों को Upload करके Save पर Click करना है।
  • पूरी प्रक्रिया करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिसके सत्यापन के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने क्षेत्र के पटवारी के पास जमा करनी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post