Kali Bai Scooty Yojana 2024: 12 वीं पास लड़कियों को मिलेगा फ्री स्कूटी।

Kali Bai Scooty Yojana 2024: राजस्थान सरकार ने 12 वीं पास लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना लाई हैं जिसका नाम हैं Kali Bai Scooty Yojana इस योजना तहत राजस्थान की 12 वीं पास बेटियों को प्रोतसाहन के रुप में स्कूटी दिया जाएगा। इस योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी से लड़कियों को घर से अधिक दूर जाकर शिक्षा लेने में आसानी होगी।

Kali Bai Scooty Yojana 2024

कुल मिलाकर यह योजना लड़कियों के लिए बहुत बढ़िया साबित होगी क्योंकि यह योजना उनकी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए लाया गया हैं। आज आपको हम इस योजना से संबंधित सारी जानकारी बताएंगे जैसे कौन इस योजना के पात्र हैं, आवेदन की क्या प्रक्रिया हैं, कौन से दस्तावेज लगेंगे सारी बातों को इस लेख में हम साझा करेगें।

Kali Bai Scooty Yojana क्या हैं?

कालीबाई स्कूटी योजना राजस्थान सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी दी जाती है। इससे छात्राएं आसानी से कॉलेज जा पाती हैं और आत्मनिर्भर बन पाती हैं। इस योजना से लड़कियों की शिक्षा में वृद्धि होती है और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होती हैं। इस योजना के तहत अब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का भी विकल्प दिया गया है। यह योजना लड़कियों को सशक्त बनाने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Kali Bai Scooty Yojana List 2019 - 2020

दोस्तों जिन्होंने पहले इस योजना में आवेदन किया उनका लिस्ट सरकार ने जारी कर दिया इस लिंक पर क्लिक करके आप Kali Bai Scooty Yojana List 2019 - 2020 का लिस्ट देख सकते हैं या अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

कालीबाई स्कूटी योजना के फायदे

  • इस योजना से लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
  • स्कूटी मिलने से लड़कियां आसानी से कॉलेज जा पाती हैं।
  • स्कूटी होने से लड़कियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा का एहसास होता है।
  • 10000 से अधिक स्कूटी का वितरण किया जाएगा। धीरे धीरे इसे बढ़ाया भी जायेगा।
  • स्कूटी होने से लड़कियों को समय की बचत होती है और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाती हैं।
  • यह योजना समाज में लड़कियों के प्रति नजरिए में बदलाव लाने में मदद करती है।
  • इस योजना से राज्य का विकास होता है और राज्य में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठता है।
  • यह योजना महिला सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • स्कूटी मिलने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • यह योजना लड़कियों को समान अवसर प्रदान करती है।
  • इस योजना का लाभ प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूल दोनों के छात्रों को लाभ मिलेगा।

Kali Bai Scooty Yojana दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10th मार्कशीट
  • 12th मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की एडमिशन प्रूफ
  • शुल्क रसीद.
  • आय प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
यह भी पढ़ें :

योजना के लिए पात्रता

  • आपको राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आपको राजस्थान के किसी कॉलेज में स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई करनी चाहिए।
  • आपको राजस्थान बोर्ड से कम से कम 65% अंकों या केंद्रीय बोर्ड से 75% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
  • 12वीं पास करने के एक साल के अंदर आपको स्नातक की पढ़ाई में एडमिशन लेना होगा। यदि आपने 12 वीं के बाद गैप लिया हैं तो लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर आपको पहले किसी भी सरकारी योजना के तहत स्कूटी मिल चुकी है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

कालीबाई स्कूटी योजना आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले, आपको कालीबाई स्कूटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको “रजिस्टर” पर क्लिक करके एक नया अकाउंट बनाना होगा। यदि आपके पास पहले से ही अकाउंट है, तो आपको “लॉगिन” पर क्लिक करके अपने एसएसओआईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, आपको एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको अपना फॉर्म समिट करना होगा।
  • इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता और दस्तावेज को चेक कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
WhatsApp Group Join Now